सिकटा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रवि महा अभियान 2023 -24 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन!

सिकटा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रवि महा अभियान 2023 -24 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन!

Bettiah Bihar West Champaran

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण)
प्रखंड मुख्यालय परिसर में रवि महाअभियान 2023-24 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। एसएओ अविनाश कुमार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते कहा कि कृषि यांत्री करण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। किसान कृषियंत्र का आवेदन कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं। बीएओ अमरनाथ मिश्र ने खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसाय मछली, मुर्गी एवं बकरी पालन समेत दूध व्यवसाय पर किसान को दुगना आय करने की जानकारी दी।वहीं मुख्य फसल के बीच अंतरवर्ती फसल उगाकर किसान आमदनी दुगना कर सकते हैं।तकनीकी सत्र में कृषि समन्वयक जितेंद्र कुमार साह द्वारा गेहूं की समय पर प्रजाति की बुवाई दलहन तिलहन तथा तीसी की फसल पर जोर देते हुए चतुर्थ कृषि रोड मैप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मोटे अनाज में ज्वार बाजरा मड़ुवा, सावा,कोदो पर चतुर्थ कृषि रोड मैप के बारे में विशेष जोर दिया।किसानों से अपील की गई कि वे खेती को उन्नत तकनीक से करे ताकि कम लागत में अधिक पैदावार किया जा सके।अधिक पैदावार होगी तब किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी।
कार्यक्रम में बीडीओ अजीत कुमार रौशन, सीओ मनीष कुमार, आत्मा अध्यक्ष हरिशंकर सिंह,मुखिया हरेंद्र दास, कृषि समन्वयक मनोज कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार, सत्येंद्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कुमार, रामायण प्रसाद समेत नंदकिशोर यादव, वीरेंद्र मिश्र,ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार ठाकुर,गोविंद साह,राजू यादव,रमेश कुमार, राजू साह समेत कई किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *