विशालकाय अजगर एक घर में घुसने का किया प्रयास!

विशालकाय अजगर एक घर में घुसने का किया प्रयास!

Bettiah Bihar West Champaran
विशालकाय अजगर एक घर में घुसने का किया प्रयास!

आस पास के लोगो मे बनी अफरा–तफरी का माहौल, लोगो ने किया वन विभाग को सूचना।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया( पश्चिमी चंपारण) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी क्षेत्रों में अक्सर ही वन जीव निकालते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी जानवर इतनी लंबी दूरी तय कर लेते हैं कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आगे कैसे यहां तक पहुंचे। मामला बेतिया से है जहां एक विशालकाय अजगर एक घर में घुस आया इसके बाद अफरा–तफरी का माहौल बन गया। पूरा मामला बेतिया के काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के पश्चमी करगहिया वार्ड नं 2 की है। जहां सुरेंद्र यादव के घर के पीछे से अजगर घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगो की नजर जब विशालकाय पर पड़ी तो देखते ही दखते भारी संख्या में लोग जुट गए। वही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और सूचना के आलोक में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेसक्यू कर लिया। हालांकि लोगों को आश्चर्यच हो रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से तकरीबन 110 किलोमीटर दूर अजगर कैसे यहां तक पहुंच गया। भारी भरकम अजगर को देखकर लोग आश्चर्यचकित थे। दरअसल, टाइगर रिजर्व से होकर गंडक नदी बहती है। बरसात के दिनों में इसी नदी के रास्ते जंगली जानवर होकर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। फिलहाल बेतिया शहर के करीब अजगर निकलने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *