नरकटियागंज रक्सौल भाया सिकटा रेल मार्ग पर रेल की कमी की मांग में आई तेजी!

नरकटियागंज रक्सौल भाया सिकटा रेल मार्ग पर रेल की कमी की मांग में आई तेजी!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा से‌‌ अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा( पश्चिमी चंपारण)
सिकटा विधानसभा क्षेत्र समेत पड़ोसी देश नेपाल के लोगों के दिन भी बहुरने वाले है।यहाँ के लोगों को अब राज्य और देश की राजधानी से सीधे रेलसेवा से जोड़ने के तरफ प्रयास तेज कर दिया गया है।मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक सह भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को इस क्षेत्र की गंभीर और जनहितकारी समस्या को दर्शाते हुए एक पत्र दिया है।दिए गए पत्र में बताया गया है कि यह एक सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ साथ महात्मा गांधी के कर्मभूमि चंपारण के सिकटा और बगहा से राज्य की राजधानी को जोड़ने के लिए सीधे रेलसेवा उपलब्ध नही है।जो कि खेद की विषय है।भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने आगे बताया है कि एक स्लोगन इस क्षेत्र में तेजी से फैल रही है कि रेल नही तो वोट नही।समस्या से आहत लाखों लोगों का आवाज अब बुलंद हो रही है।जो इतने बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए सही नही है।उन्होंने चेयरमैन से मांग किया है कि नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर भाया सिकटा होते हुए राज्य और देश की राजधानी को जोड़ने वाली ट्रेन का परिचालन यथाशीघ्र शुरू करवाने का मांग किया है।साथ ही बाल्मीकिनगर, बगहा और रामनगर से भी पटना के लिए ट्रेन चलवाने का मांग किया है।उधर स्थानीय स्तर पर भी लोगों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।रेल नही तो वोट नही के स्लोगन के साथ ही जनांदोलन करने का बिगुल फूंका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *