सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट।
सिकटा ( पश्चिमी चंपारण)
दहेज के लोभी ससुराल वालों की भेंट एक विवाहिता चढ़ गई है।घटना स्थानीय थानाक्षेत्र के मंगलपुर गांव की है।जहाँ एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है।आनन फानन में उसके शव को गायब भी कर दिया गया है।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस और परिजनों ने शव की खोजबीन किया पर कही कुछ पता नही चला।बाद में मृतिका माधुरी देवी(18) के पिता लौरिया थानाक्षेत्र के मठिया गांव निवासी बाला पासवान के आवेदन पर पुलिस ने पूर्व मुखिया प्रवेश महतो आठ एवं अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने खुलासा किया है कि मेरी बेटी की शादी मंगलपुर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र मुकेश पासवान से वर्ष 2022 में हुई थी।इनलोगों ने शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये का मांग कर रहे थे।इसके लिए बराबर मेरी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। मंगलवार को फोन पर सूचना मिली कि मेरी बेटी के साथ मारपीट हो रहा है।सूचना पर मैं अपने बेटी के घर पहुचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है घर मे कोई नही है।ऐसा लग रहा था कि मेरी बेटी को मारकर उसको गायब कर दिया गया है।इसकी जानकारी पुलिस को दिया।पुलिस आयी और काफी खोजबीन के बाद भी मेरी लड़की कही नही मिली। आवेदन में यह भी बताया गया है कि मेरी लड़की को गायब कराने में पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश महतो एवं गांव के अन्य लोगों ने साथ दिया है।उधर पुलिस ने आवेदन के आलोक में कांड अंकित कर पति मुकेश पासवान, ससुर विश्वनाथ पासवान, भसुर नितेश पासवान, निरंजन पासवान, सास नयन देवी, जेठानी मधु देवी, प्रियंका देवी पंचायत के पूर्वमुखिया रामप्रवेश महतो एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति मृतिका के ससुर विश्वनाथ पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्यवाई कर रही है।