सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक पर बोला हमला!

सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक पर बोला हमला!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा‌ संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण)

शिक्षा विभाग में लगातार फरमान जारी होने को लेकर स्थानीय विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक पर बड़ा हमला बोला है। कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संविधान से उपँर हो गए है। विधायक बुधवार की रात सिकटा बाजार में एक शादी समरोह में शामिल होने पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली की है। जिससे विद्यालयों में पढाई भी होने लगी है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को बधाई भी दिया। यह जनता के संघर्षों का प्रतिफल है कि शिक्षा में ऐसा सुधार हुआ है। वही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक रोज नये फरमान जारी कर रहे है। शिक्षकों में आधा महिलाएं है। नये फरमान के मुतबिक शाम पांच बजे तक शिक्षकों को स्कूल में रहना है। आज के समय में पांच बजे अंधेरा हो जा रहा है। इस तरह महिलाओं के सुरक्षा का क्या होगा। ये लोग महिलाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहें है। शिक्षकों को सोशल मीडिया पर सरकार के विरूद्ध यदि कुछ बोलते है तो नौकरी से बर्खास्त कर देने का फरमान भी जारी किया गया है। शिक्षक यूनियन नही बनायें का भी आदेश दिया गया है। इससे बड़ा अत्याचार और क्या हो सकता है। यह शिक्षा विभाग ही नही जनता की आजादी को नष्ट करने का मामला है। जबकि हमारा संविधान अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखने का अधिकार देता है। इस तरह अपर मुख्य सचिव संविधान से भी उपँर हो गये है। इसे लेकर माले सरकार के समक्ष अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुये शिक्षा विभाग से अविलंब हटाने की मांग कर चुकी है। इन्हे दूसरे जगहों पर भी कोई जिम्मेदारी नही देने की बात कही है। सिकटा क्षेत्र के लोगों की रेल परिचालन की समस्या पर विधायक ने कहा कि नरकटियागंज रक्सौल भाया सिकटा रेलखण्ड पर मात्र एक गाड़ी दो बार फेरा लगाती है। रेल परिचालन नही बढने से लोगों रेल नही तो वोट नहीं का निर्णय लियें है। उधर मोदी सरकार तेल, गैस पाइप लाइन, रेलवे व सड़कों को 2024 तक बेंचने की योजना बनाई है। भाकपा(माले) इसे बर्दास्त नहीं करेगी। इसे लेकर बड़ा आंदोलन होगा। मौके पर राजन गुप्ता, नरकटियागंज के पूर्व चेयर मैन अखिलेश राज, पियूष कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख उत्कर्ष उर्फ मणि श्रीवास्तव, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *