बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
बेतिया( पश्चिमी चंपारण) मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर अवस्थित बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नौ पैकेट चरस के साथ दो महिला समेत एक युवती को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार। रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि बेतिया रेल थाना द्वारा प्लेटफार्म नंबर एक पर सघन जांच अभियान क्रम में तीन महिला को संदिग्ध होता देख रेल पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ा गया। वहीं इन महिलाओं के पास से नौ पैकेट चरस बरामद हुई है। जिनका अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन लगभग 1 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। वही इन महिलाओं की पहचान उर्मिला देवी, उम्र 55 वर्ष, साकिन टावर टाउन, जिला जालंधर (पंजाब), मिंटू देवी, उम्र 23 वर्ष, साकिन बलहा जिला वैशाली (लालगंज) एवं सपना कुमारी, उम्र 19 वर्ष, साकिन बलवनवा, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) बताया हैं। ये सभी महिलाएं जननायक एक्सप्रेस से पंजाब को जाने वाली थी। वही इस सघन जांच अभियान में रेल थानाध्यक्ष, बेतिया आफताब आलम, एएसआई सुनील कुमार, महिला पुलिस रानी कुमारी, अंजली कुमारी, सिपाही नीरज कुमार, राजकुमार एवं हवलदार नंदकिशोर सिंह शामिल थे!