संतोष कुमार शर्मा बने लौरिया थानाध्यक्ष इनकी कार्य शैली से लोग हो जाते है इनके कायल।

संतोष कुमार शर्मा बने लौरिया थानाध्यक्ष इनकी कार्य शैली से लोग हो जाते है इनके कायल।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया
संतोष कुमार शर्मा बने लौरिया थानाध्यक्ष इनकी कार्य शैली से लोग हो जाते है इनके कायल।

पदभार ग्रहण के साथ ही हुई पुलिस पब्लिक संगोष्ठी

ब्यूरो रिपोर्ट, वकीलूर रहमान खान 

लौरिया/ पश्चिमी चंपारण नवागत थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को थाना में योगदान दिया साथ ही पदभार ग्रहण किया। वही दूसरे दिन आवाम से रु ब रू होने के माध्यम से पुलिस पब्लिक संगोष्ठी आयोजित किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि आम जन में पुलिस का विश्वास बढे यह मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि पीड़ित यहां स्वयं आवे और अपनी समस्या से हमे अवगत करावे उनकी बात प्राथमिकता के साथ सुनी जायेगी।

उन्होंने आते ही बढते हुए सडक दुर्धटना के कारणो की जानकारी उपस्थित सभी लोगो से ली। तथा चिन्हित जगह यानी वैसे क्षेत्र जहां सडक दुर्घटना अधिक होती है वहां वैरीकेट लगाने का आश्वासन दिया। बता दे कि लौरिया थाना में नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने योगदान दिया है।

क्या कहते है घोड़ासहन के लोग

संतोष कुमार शर्मा पहले घोड़ासहन के थाना अध्यक्ष थे वहां के लोग इनकी कार्य शैली से इतने प्रभावित हुए की इनकी विदाई के दौरान कई लोग भावुक भी हुए इनकी कार्य करने की क क्षमता और शैली को सबने सलाम किया घोड़ासहन के लोग को श्री शर्मा हमेशा याद रखेंगे।

वही जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक चलता है फिर भी पुलिस पर लोगो को भरोसा नही होता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आप मेरा साथ दे हम आपका विश्वास जीतेंगे।

वही मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी ने आम लोगों के तरफ से थानाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि यहां के लोग हमेशा पुलिस का सहयोग करते हैं और यह सहयोग आपको भी मिलेगा। मौके पर मुखीया इन्तखाब अहमद उर्फ गोलु कन्हैया कुशवाहा, संजय पाठक, ई. शैलेस, सरपंच दीनानाथ ठाकुर, बन्डुल शेख, मुंशी ठाकुर, सुबोध कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *