दो करोड़ के चरस के साथ टोला चपरिया के उपमुखिया गिरफ्तार।

दो करोड़ के चरस के साथ टोला चपरिया के उपमुखिया गिरफ्तार।

Bettiah Bihar West Champaran
दो करोड़ के चरस के साथ टोला चपरिया के उपमुखिया गिरफ्तार।

उपमुखिया शराब तस्करी 2023 में जा चुका है जेल!

एसएसबी और पुलिस को मिली 10 किलो चरस की सफलता!

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

इनरवा/भंगहा ( पच्छिम चम्पारण)
पचरौता एसएसबी और भंगहा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से 10 किलो चरस व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया की एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बताया गया की पुलिस को सूचना मिली की नेपाल से चरस की खेप आने वाली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद ने एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अतुल तिवारी को सूचित कर टीम गठित किया गया। इंडो-नेपाल बॉर्डर एरिया को घेराबंदी कर लिया गया। रविवार की अहले सुबह देखा गया की पिलर संख्या 428 के पास से एक व्यक्ति बाइक पर नेपाल से आ रहा था। थाना क्षेत्र के बेहरी गांव के पास उसे रुकने का इशारा किया गया।

लेकिन वह बाइक छोड़ भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया और तलाशी शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान छिपा कर रखे 10 किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोपी मैनाटांड थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दस किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। इधर बताते चले कि तस्कर टोला चपरिया के उपमुखिया भी है।

ये उपमुखिया के आड़ में जोर-शोर से तस्करी करता है. विगत 2023 में शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। मौके पर सीओ आशीष आनंद, भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद, एसएसबी एसी अतुल कुमार तिवारी, राजेश्वर प्रसाद, विजय कुमार, चौकीदार संदीप यादव आदि जवान मौजूद रहें।

डीएसपी फिर दोहराया पुरस्कृत करने की बात

डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने जब्त हुई दो करोड़ की चरस में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने के दौरान भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद को एक बार फिर से पुरस्कृत करने की चर्चा की। उन्होंने थानाध्यक्ष के कार्यों को सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *