खरीफ महाभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
इनरवा/मैनाटाड ( पच्छिम चम्पारण)
मंगलवार को मैनाटांड प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित ई किसान भवन के सभागार में खरीफ महाभियान 2024 – 25 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्तकार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पुरेश्वर नाथ गुप्ता, सहायक तकनीकी प्रबंधन श्रीकांत आनंद, श्रीमती शाही गुप्ता, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्रीनिधि कुमार, कृषि समन्वयन रुदल ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अरविंद कुमार जायसवाल आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस क्रम में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सफल बनाने के लिए कर्मशाला में किसानों के लिए विभाग की ओर से चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। कोड़ो, चीना, ज्वार, अरहर, साँवा, दलहन एवं तेलहन सहित मोटे अनाज का बढ़ावा दिया गया। पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपनी और बदलते मौसम में धान की सीधी बुवाई के तरीके और इसके फायदे की जानकारी दी गई। बिचड़ा बोने और रोपनी करने से पहले खर-पतवार के नियंत्रण और खेत की तैयारी की बारीकियां बतायी गई। इस मौके पर मौजूद किसानों को तकनीकी प्रबंधक पुनेश्वर नाथ गुप्ता ने कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा के तरीकों को समझाया। कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने कृषि निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर लेखपाल अजय कुमार राम, किसान सलाहकार विजय कुमार गुप्ता, विजय किशोर, संजय कुमार, अभिराज प्रकाश, किसान यमुना यादव, मथुरा महतो, शंभु यादव, ताराचन्द्र साह, प्रमोद ठाकुर, राजकिशोर शर्मा, भारत प्रसाद, गोलहुल महतो, रमेश महतो आदि थे।