सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल व्यक्ति कि हालत गंभीर।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौरिया (पश्चिमी चंपारण)
लौरिया थाना क्षेत्र के एनएच 727 बिसुनपुरवा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति कि पहचान कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी अदालत सिंह के पचास वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है।
अशोक सिंह सोमवार को सुबह किसी काम से गांव से अपने प्लाटिना बाईक से लौरिया जा रहे थे।
तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें बिसुनपुरवा टोल प्लाजा के पास ठोकर मार दिया।
जिसके बाद अशोक सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोल 112 कि गाड़ी से घायल व्यक्ति को सामुदायिक हॉस्पिटल लौरिया पहुंचाया गया।
जहाँ डॉ जीतेन्द्र काजी ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।