लोकतांत्रिक तरीके से किया गया चुनाव, प्रधान शिक्षक प्रखंड कमिटी का हुआ गठन
घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण :- प्रखंड अंतर्गत सभी नव नियुक्त प्रधान शिक्षकों के द्वारा BRC के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड अंतर्गत सभी नव नियुक्त प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया और संगठन का निर्माण किया गया।
जिसमें विभिन्न पदों पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव किया गया।
प्रखंड संयोजक:-अविनाश प्रसाद, अध्यक्ष:- चेतन आनंद, उपाध्यक्ष:- संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष:- अखिलेश आनंद, महासचिव:- श्रीमती नीतू कुमारी, सचिव:-अनिल कुमार तथा मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप कुमार कुशवाहा का चयन किया गया।
गठन के उपरांत सभी उपस्थित प्रधान शिक्षकों के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री शत्रुघ्न प्रसाद समेत BRC में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नव नियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया गया जिसमें प्रधान शिक्षकों के कार्यों और उनके दायित्यों के बारे में बताया गया।
बैठक में प्रभात कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुनील यादव, आनंद कुमार, जयप्रकाश राम समेत दर्जनों प्रधान शिक्षक मौजूद रहे।
मंच का संचालन प्रधान शिक्षक रामनिवास मौर्यवंशी के द्वारा किया गया।