दहेज उत्पीड़न में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मात्र दो महीने पहले हुई थी शादी।

दहेज उत्पीड़न में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मात्र दो महीने पहले हुई थी शादी।

Bettiah Bihar Crime West Champaran

दहेज उत्पीड़न में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मात्र दो महीने पहले हुई थी शादी।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

बेतिया ( पच्छिम चम्पारण)
स्थानीय नगरथाना क्षेत्र अंतर्गत,पुरानी गुदरी,वार्ड संख्या 9 निवासी,भूखी साह के पुत्र,विशाल कुमार की शादी,नेहा कुमारी से 2महीने पूर्व हुई थी,मृतिका के पिता ने कहां कि ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया करते थे,दहेज नहीं देने पर नवविवाहिता की गला घोट का हत्या कर दी गई। दामाद शराबी निकला,शराब पीकर मेरी बेटी के साथ मार- पीट करता था,तथा दहेज की मांग किया करता था।मृतक के भाई,सोल्जर कुमार ने संवाददाता को बताया कि सुबह हमें फोन से सूचना मिली कि मेरी बहन की तबीयत खराब है,जब हम लोग वहां पहुंचे तो देख कि घर के लोग फरार थे,मेरी बहन का शव पड़ा हुआ था उसके गले पर रस्सी से कसने का निशान था,मेरी बहन को दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था,उसे मानसिक रूप से भी काफी टॉर्चर किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना उन्हें बेतिया में रहने वाली एक बहन ने दी,ससुराल पक्ष की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। प्लीज से संवाददाता को बताया कि परिजनों के द्वाराआवेदन प्राप्त होने परआगे की कार्रवाई की जाएगी,साथ ही जांच पड़ताल शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *