घोड़ासहन प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

घोड़ासहन प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

Bettiah Bihar West Champaran

घोड़ासहन प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

घोड़ासहन/पूर्वी चंपारण:दिनांक 07/02/2026 को प्रखंड संसाधन केंद्र घोड़ासहन के सभागार में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों की आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में बच्चों के अपार कार्ड, हाउस होल्ड सर्वे,विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात इत्यादि रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत सभी उपस्थित प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों के द्वारा विशेष ताली से नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। संघ की ओर से अध्यक्ष चेतन आनंद, रामनिवास कुमार, प्रदीप कुमार कुशवाहा के द्वारा फूल माला,अंग वस्त्र एवम् बुके देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, राजमंगल यादव,रत्नेश कुमार,संतोष कुमार सिंह,योगगुरु धर्मेंद्र विद्रोही, राहुल सिंह,आनंद कुमार, पूर्व बीआरपी म. शब्बीर अहमद,वरिष्ठ प्रधानाध्यापक जालंधर पटेल,रमेश चंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार,रमाकांत ठाकुर जयप्रकाश राम,उमाकांत सिंह, अजय राम,सचिन कुमार,रविन्द्र चौधरी, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश प्रसाद,अजीत कुमार, राजू कुमार, म.रुस्तम आलम,अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, एहसानुल हक, संजीव कुमार,अनिल कुमार,पवन जयसवाल,शशिभूषण कुमार,राजू बैठा, नीरज कुमार, अर्पणा केसरी,अर्चना कुमारी,रविन्द्र रंजन, राजीव रंजन जयसवाल, विजय कुमार, रविन्द्र कुमार, राजकपूर, जरीना खातून, अखिलेश्वर तिवारी,शीतल कुमार, राजीव गिरी, नवीन कुमार समेत सैकड़ों प्रधान शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *