लौरिया में असामाजिक तत्वों का उत्पात: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर में तोड़फोड़, लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार

लौरिया में असामाजिक तत्वों का उत्पात: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर में तोड़फोड़, लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

लौरिया में असामाजिक तत्वों का उत्पात: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर में तोड़फोड़, लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। विद्यालय परिसर में की गई इस तोड़फोड़ की घटना में करीब एक लाख रुपये मूल्य की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने विद्यालय परिसर में लगे चापाकल का हैंडल, पाइपलाइन, नल की वायरिंग, फूल-पौधे, गमले सहित अन्य आवश्यक सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय विद्यालय बंद था, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश प्रसाद एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालय की चारदीवारी होने के बावजूद इस तरह की घटना होना चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक बार विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा थाना एवं बीडीओ को आवेदन दिया गया था।
वहीं पंचायत के मुखिया अनिल कुमार राम ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विद्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस शर्मनाक हरकत के पीछे कौन लोग हैं।
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब लौरिया पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *