सीएचसी लौरिया में 27 सदस्यीय एएनएम टीम का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।

सीएचसी लौरिया में 27 सदस्यीय एएनएम टीम का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।

Bettiah Bihar West Champaran लौरिया

सीएचसी लौरिया में 27 सदस्यीय एएनएम टीम का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।

नर्सिंग प्रशिक्षण पर रहा फोकस।

लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट।

लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को 27 सदस्यीय एएनएम की टीम एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान एएनएम छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल की कार्यप्रणाली, नर्सिंग से जुड़े व्यवहारिक प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया।
फैकल्टी टीचर अक्षय कुमार ने बताया कि नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में सत्र 2024–26 में नामांकित एएनएम छात्राओं को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षण दिलाने की योजना के तहत यह एकदिवसीय हॉस्पिटल विजिट आयोजित की जा रही है। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वास्तविक अस्पताल परिवेश में नर्सिंग के शिक्षण गुण, कार्य प्रणाली, मरीजों की देखभाल, रिकॉर्ड संधारण और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।
सीएचसी लौरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा 27 नर्सिंग छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। उन्हें ओपीडी संचालन, प्रसव कक्ष, टीकाकरण, दवा वितरण, आपातकालीन सेवाएं और स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी गई। इस तरह के प्रशिक्षण से नर्सिंग स्टाफ की दक्षता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रधान सहायक संत भास्कर, अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार, अकाउंटेंट अमित प्रकाश सहित अन्य अस्पताल कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *