न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान
बेतिया / लौरिया – प्रखंड कार्यालय में शनिवार को मुखियासंघ का चुनाव हुआ। जहां गोबरौरा पंचायत के मुखिया संजय पाठक को सर्वसम्मति से मुखियासंघ लौरिया का अध्यक्ष चुना गया। मौके पर सभी नवनिर्वाचित मुखियाओं ने नए अध्यक्ष श्री पाठक को बधाई दी।
इधर मुखियासंघ के चुनाव के बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष सिंहपुर – सत्वारिया के रामविनोद ठाकुर की पत्नी सबिता देवी और बेलवा – लखनपुर के मुखिया अनिल राम बने, सचिव लाकड़ – सिसई पंचायत के मोहम्मद जहीर अंसारी की पत्नी मुखिया मैमून नेशा को चुना गया। देउरवा पंचायत के मुखिया मोहम्मद सुलेमान को संगठन मंत्री सह प्रवक्ता बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में बगही – बसवरिया पंचायत के इंतखाब अहमद उर्फ गोलू की पत्नी नासरीन प्रवीन को चुना गया। जबकि साठी पंचायत के वीरेंद्र उपाध्याय की पत्नी मीरा देवी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर अन्य मुखियाओं में धोबनी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राम, दनियाल – परसौना के मैमुल्लाह मियां, बसवरिया – पराउटोला के इंजीनियर शैलेश कुमार, गोनौली – डूमरा के सुनीता देवी, कटैया की किरण शर्मा आदि मौजूद रहे।