जदयू ने मनाया कर्पूरी जयंती

जदयू ने मनाया कर्पूरी जयंती

Bettiah सिकटा
जदयू ने मनाया कर्पूरी जयंती

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट

बेतिया / सिकटा – ज़दयू प्रखंड कार्यालय सिकटा मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई गई।प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता ,राज्य परिषद के सदस्य अशोक सिंह पुनयदेव राम ,रमेश झा ,यादोलाल राम ,पप्पू कुमार यादव एंव अन्य दर्जनो कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माला पहना कर दीप प्रज्वलित किया।इस मौके पर अध्यक्ष श्री गुप्ता ने जननायक के जीवनी पर प्रकाश डाला।साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुचाने का काम कार्यकर्ता करे।ताकि लोगो को जानकारी मिल सके कि सरकार उनके लिए कितने कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।यह हम सभी साथी इसमे लग जाये ताकि सरकारी कार्यो को आम जन तक पहुचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *