शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा!

शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा!

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं सहित 1001 कुंवारी कन्याओं की रही भागीदारी!

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

मझौलिया ( पश्चिमी चंपारण) सोमबार के दिन सतभीड़वा स्थित दिनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा साप्ताहिक महोत्सव हेतु कलश यात्रा निकाली गयी।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या वृंदावन धाम के यज्ञाधिश आचार्य आदित्य शास्त्री उपाचार्य गोबिंद शास्त्री पंडित विशाल शास्त्री अजित शास्त्री शिवम् शास्त्री एवं यज्ञाधिष्य जितेंद्र दास जी महराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किए जो सतभिरवा हरीपकरी मझौलिया चौक होते हुए उत्तरवाहिनी गंगा राजघाट में जलबोझी किया।

कलश यात्रा में श्रद्धालुओ समेत 1001 कुँवारी कन्याओं की भागीदारी रही। गोस्वामी रौैक बैंड बाजा के साथ घोड़े,ऊंट और झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा।कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को शर्बत व पानी पिलाया।शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय भागीदारी रही।बताते चले कि यह महोत्सव का समापन सात मई को किया जाएगा अयोध्या और बृंदाबन से आचार्य आदित्य त्तिवारी की टीम पहुंची है।

कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में महंथ रमाकांत गिरी, जितेंद्र नाथ तिवारी भिखारी पांडेय सत्येन्द्र श्रीवास्तव, जटाशंकर दुबे, शंकर ठाकुर मदन भारती,ध्रुव प्रसाद कुशवाहा सुरेंद्र भारती जितेंद्र भारती पपु गिरी दयालु गिरी लच्छंदेव पटेल चंद्रदेव पटेल, शम्भू भारती विनोद सिंह रामेश्वर प्रसाद चौरसिया मनोज ठाकुर, धनंजय ठाकुर,जितेंद्र श्रीवास्त,अमित पांडेय,चंदेश्वर पांडेय अनिल भारती मुना सिंह अरुण सिंह समेत ग्रामीणों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *