जीविका दीदियों ने चलाया पारिवारिक आहार विविधता अभियान।

जीविका दीदियों ने चलाया पारिवारिक आहार विविधता अभियान।

Bettiah Bihar West Champaran चनपटिया

चनपटिया संवाददाता मुख लाल महतो की रिपोर्ट!

चनपटिया( पश्चिमी चंपारण) चनपटिया प्रखंड के अंतर्गत बुनियादी विद्यालय, गिद्धा के प्रांगण में जीविका दीदियों के द्वारा पारिवारिक आहार विविधता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भोजन में आहार विविधता अपनाकर गर्भवती महिला एवं धात्री माताओं में पोषण स्तर को बढ़ावा देना है साथ ही बच्चों में कुपोषण की दर को कम करना है। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा कुपोषण मुक्त बिहार का निर्माण करना है। खासकर गर्भवती एवं धात्री माताओं में खून की कमी से होने वाले रोगों से आम जनों को जागरूक करना भी अभियान का मकसद है।

पारिवारिक स्तर पर भोजन में आहार विविधता अपनाकर गर्भवती महिला, धात्री माता जिनके बच्चे 6 माह तक के हैं तथा 6 से 23 माह तक के बच्चों में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाना है। कुपोषण और शरीर में खून की कमी का एक मुख्य कारण अपर्याप्त आहार का सेवन है, जो कि आहार में विविधता नहीं होने के चलते होता है। विशेष रूप से प्रजनन आयु 21 से 49 वर्ष की महिलाओं को आहार विविधता की ज्यादा आवश्यकता होती है, जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हो।

इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के यहाँ गृह भ्रमण कर खाद्य विविधता के सम्बंध में लीफलेट एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दी जा रही है । यह कार्य स्वास्थ्य उप समिति के सदस्यों, सीएनआरपी, एमआरपी एवं सीएम द्वारा किया जा रहा है ।

इस मौके पर ब्रजेश कुमार साह प्रखंड परियोजना प्रबंधक, गोपाल मंडल क्षेत्रीय समन्वयक, राजेश कुमार सामुदायिक समन्वयक, सीएम किरण वर्मा संजू देवी पुनिता देवी बबिता देवी, साई ग्राम संगठन के अध्यक्ष रम्भा देवी सचिव सुनैना देवी, माया ग्राम संगठन के सचिव जोखनी देवी कोषाध्यक्ष कुन्ती देवी, कमल ग्राम संगठन के अध्यक्ष सरोज देवी सचिव लालसा देवी एवं अनेकों जीविका दीदियाँ उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *