पर्व सामाजिकता एकता भाई चारा संप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देता है :- प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन।
महावीरी अखाड़ा व ताजिया जुलूस पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर :- थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह।
चप्पे-चप्पे पर रहेगा प्रशासन :- अंचलाधिकारी सूरज कांत।
न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान।
मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) नाग पंचमी पर्व एवं मोहर्रम को लेकर मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन ने की । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्व हमें सामाजिकता एकता भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देता है। हम लोगों का पुनीत कर्तव्य है कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाए तथा समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखें। वही थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने कहां की महावीरी अखाड़ा व ताजिया जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस रहेगा। शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों से अपील किया कि लाइसेंस लेना अति अनिवार्य है। डीजे एवं उत्तेजक नारो पर प्रतिबंध है। हथियारों का प्रदर्शन कानूनी रूप से दंडनीय अपराध माना जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी सूरज कांत ने कहां की पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। विस्फोटक पदार्थ ,नशा का सेवन करना, शांति भंग करना, अफवाह फैलाना, संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आदि गलत कार्यों से अपने से दूर रखें तथा पर्व को रजामंदी से खुशी पूर्वक मनावे । इस बैठक में मुखिया अरुणा देवी, पम्मी सिंह गिरजा देवी आशा देवी किशुन देव पंडित ,सत्य प्रकाश ,हरीशंकर शर्मा , शिवजी राम , राजदेव ठाकुर , लाल बच्चा यादव , सौदागर साह , रियाजुद्दीन अंसारी , महमदिन सहित दारोगा एकबाल खान आदि उपस्थित थे ।