संपूर्ण जिले में जदयू. पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच चलाया जाएगा अभियान: प्रदेश सचिव

संपूर्ण जिले में जदयू. पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच चलाया जाएगा अभियान: प्रदेश सचिव

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया
संपूर्ण जिले में जदयू. पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच चलाया जाएगा अभियान: प्रदेश सचिव

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) जद यू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश सचिव ई.राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस  विज्ञप्ति  जारी करते हुए बताया कि, बिहार के सभी जिलों में जनतादल यूo के सभी कार्यकर्त्ताओं को पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक  प्रत्येक  जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए दृढ संकल्पित होना पड़ेगा। जद यू जिस तरह से अपने आम कार्यकर्त्ता गणों को सम्मान देती है यह अन्य दलों के लिए एक मिसाल है।

कड़ी मेहनत अपने सर्वमान्य नेता के प्रति विश्वास एवं पार्टी के प्रति समर्पण जरूरी है। हमारे माननीय मुख्य मंत्री, एवं जद यू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार न्याय के साथ  विकास यानि हर वर्ग  के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना चाहते है,जरूरत इस बात की है कि, सभी जद यू के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जा- कर सरकार  द्वारा किए  गए कार्यों को जन जन तक पहुंचायें ताकि, समाज  के प्रत्येक  वर्ग के लोग लाभान्वित  हो सकें। नीतीश कुमार जी की सोंच  का हीं नतीजा है

कि, आज हजारों युवा और महिलायें पार्टी की सदस्य  बनकर अपनी सकारात्मक सहभागिता से पार्टी के संदेश  को जन जन तक पहुंचा रही है पार्टी का लक्ष्य लोक सभा 2024 एवं विधान सभा 2025 के चुनाव की तैयारी हेतु संगठन  को मजबूत एवं धारदार बनाना है। सदस्यता अभियान  से कोई  वंचित  ना हो इसके लिए  जल्द  हीं सभी जिलों में पर्यवेक्षक एवं समन्वयक नियुक्त  किए  जायेंगे। यदि हम पार्टी की नीतियों एवं सरकार  के कार्यों को  आमलोगों तक पहुंचाने में सफल हो जाते हैं तो 2024 के लोकसभा चुनाव  एवं 2025 के विधान सभा चुनाव  में जद- यू की शत प्रतिशत  भागीदारी होगी।
उपस्थित लोगों  में मुख्य रूप से पश्चिमी चम्पारण  के शिक्षक नेता अनिल  पाण्डेय, प्रसिद्ध शिक्षाविद मृत्युंजय कुमार मिश्रा, और जद यू कार्यकर्त्तागणों तथा शिक्षकों की उल्लेखनीय  उपस्थिती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *