बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारणी की हुई बैठक।

बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारणी की हुई बैठक।

Bihar East Champaran Ghorasahan Ghorasahan

घोड़ासहन/पूर्वी चंपारण:- उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरमिया के प्रांगण में बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई घोड़ासहन के कार्यकारिणी की बैठक हुई! बैठक की अध्यक्षता पूर्वी चंपारण जिला उपाध्यक्ष श्री रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा के द्वारा की गई।

बैठक में शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से शिक्षकों के प्रथम कालवद्ध प्रोन्नति पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड अध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से वार्त्ता कर इस काम की गति को आगे बढ़ाने का काम किया जाए।

साथ ही प्रखंड इकाई को और अधिक धारदार बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों के सर्वसम्मति से निम्नलिखित सदस्यों का मनोनयन किया गया।

श्री राजेश्वर मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष ,सुरेश प्रसाद को मीडिया प्रभारी एवं इंदु कुमारी को महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त बैठक में श्री उमाकांत प्रसाद ,रविंद्र कुशवाहा ,सुबोध प्रसाद कुशवाहा ,अनिल कुमार ,हरिश्चंद्र प्रसाद ,सुरेश प्रसाद ,दिनेश कुमार ,राम विनोद सिंह ,मो. नौशाद आलम, इंदु कुमारी सुमन राज कुशवाहा,मो. अजहरुद्दीन ,चंदन कुमार ,मधुरेंद्र कुमार, अविनाश प्रसाद के अलावे दर्जनों शिक्षक ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *