नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सिकटा प्रखंड में 2 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की है संभावना!

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सिकटा प्रखंड में 2 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की है संभावना!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा से अमर कुमार की रिपोर्ट!

सिकटा ( पश्चिमी चंपारण)
नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सिकटा प्रखंड में आगले दो दिनों तक और बिजली आपूर्ति अनियमित रह सकती है। कारण कि मैनाटांड़ से आने वाली तैतीस हजार हाई वॉल्टेज तार के सम्पर्क में आने वाले पेंड़ों के डालियों को काटने का काम चल रहा है। जिसे दो दिनों तक और चलने की सम्भावना है। यह जानकारी बिजली विभाग के पर्यवेक्षक अवनीश कुमार ने दिया है। बताया कि तैतीस हजार हाई वॉल्टेज तार कतिपय जगह पेंड़ों के डालियों से सट गया है। जिससे रोज व रोज तैतीस हजार ब्रेक हो रहा है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए मैनाटांड़ प्रखंड के भेडिहरवा घोड़ासहन नहर के पुल नंबर आठ के पास से तार के सम्पर्क में आने वाले सभी पेंड़ के डालियों को काटकर हटाया जा रहा है। इसे साफ करने में दो दिन का समय और लग सकता है। वैसे सिकटा प्रखंड में करना ब पांच दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है। रविवार की रात व सोमवार की दोपहर तक बिजली गूल थी। वही सोमवार की रात से मंगलवार दिनभर तक विद्यूत आपूर्ति बिल्कुल ठप थी। मंगलवार की रात आँखमिचौनी आपूर्ति चली। जिससे कितने लोगों के बल्व खराब हो गयें। अनियमित बिजली की आपूर्ति से उपभोक्ता तबाह हो गयें। सबसे भारत परेशानी बिजली से मशीन चलाने वालो को है। मशीन के नही चलने से सैकडों लोगों के गेहूँ की पीसाई नही हो सकी। अध्ययनरत छात्रों की पढाई प्रकाश के अभाव में बाधित हो गई। अनियमित बिजली के बाबत नरकटियागंज के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार को इस सम्बंध में कोई जानकारी नही थी। पुछने पर कहा कि जेई बतायेगा। फिर पुनः पुछने पर कहा कि उससे सम्पर्क ही नही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *