आदापुर प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिजः बैठक में नहीं पहुंचे पंचायत समिति सदस्य, विश्वासमत हासिल करने पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

आदापुर प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिजः बैठक में नहीं पहुंचे पंचायत समिति सदस्य, विश्वासमत हासिल करने पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Bihar East Champaran Ghorasahan Motihari

मोतीहारी / आदापुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार को निर्धारित तिथि पर विशेष बैठक बुलाई गई थी। जहां प्रखंड सभागार में बीडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कोई भी सदस्य विपक्ष की भूमिका में सामने नहीं दिखे।ऐसे में महज छह सदस्यों की उपस्थिति में बगैर चर्चा के ही प्रमुख सोनी देवी व उप प्रमुख मोहम्मद असलम ने निर्विरोध विश्वासमत हासिल करते हुए पुनः विजय हासिल करते हुए अपनी कार्यकाल के लिए रास्ता सुरक्षित बना लिया। वहीं जिन समिति सदस्यों के द्वारा पूर्व में आवेदन देकर बैठक आयोजित करने की मांग की थी। वे सदस्य खुद बैठक से नदारद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

इसकी पुष्टि बीडीओ सुनील कुमार ने की। इधर निर्विरोध विश्वासमत हासिल करने के उपरांत सभागार से बाहर निकलते ही प्रमुख व उप प्रमुख का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर एस आई लक्ष्मी कुमारी, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, सरोज यादव, अनिल दुबे, मुखिया जाफर अली, अब्दुल्लाह अंसारी, सफी अहमद मियां, राम एकबाल राय, मनोज यादव, अकबर देवान, हफीज अंसारी, रामशब्द सिंह सरीखे सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *