बनकटवा: स्थित राम मनोहर लोहिया मैदान में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत उदघाटन श्री अशोक कुमार सिंह उर्फ रिंकु सिंह पेट्रोल पंप मालिक के द्वारा फीता काट कर किया गया। जिसमें 1100 कन्याओं व महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा बनकटवा, कोदरकट, सेमरी, पकही होते हुए गोला पकड़िया के तियर व जमुनी नदियों के संगम स्थल पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा का स्वागत ग्रामीणों के द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया। संगम घाट पर आचार्य अभिषेक तिवारी के पूजन के बाद जल लेकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल वापस पहुंची। यज्ञ कर्ता बाबा 1008 गरीब दास व संयोजक रवि तिवारी, यज्ञ समिति के व्यवस्थापक डबलू यादव ने बताया कि पुर्णाहुति 19 मार्च को होगी। वृंदावन बरसाने के नन्दू जी महाराज का भागवत कथा वाचन भी किया जाएगा। मौके पर सभी जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन भी मौजूद थे।_
