पूर्वी चंपारण: जिलाधिकारी ने अरेराज एवम् हरसिद्धि प्रखंड भ्रमण क्रम में क्रमश: ANM college में अवस्थित आदर्श संग रोधी केन्द्र,गांधी उच्चतर +2 माध्यमिक विद्यालय एव राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,मुंशी बाज़ार निरीक्षण क्रम में, आवासित व्यक्तियों के भोजन आवासन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उक्त संग रोधी केंद्रो में आवासित व्यक्तियों ने वार्तालाप क्रम में भोजन आवासन हेतु की गई व्यवस्था के संदर्भ में संतोष व्यक्त किया। आज निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में गांधी उच्चतर +2 माध्यमिक विद्यालय में आवासित व्यक्तियों क्रमश: सबिर आलम राजकुमार महतो सोनी कुमार विनोद राम झूलन सहनी अरुण कुमार राजन ठाकुर सुनील ठाकुर आदि को मनेरगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया। वर्णित केन्द्र में अभी तक 114 व्यक्तियों को मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है।
उक्त अवसर पर आवासित व्यक्तियों को जॉब कार्ड के उपादेयता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।संग रोधी केंद्रो में आवासित व्यक्तियों को अपना आधार संख्या खाता संख्या भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि विहित प्रावधानों के अन्तर्गत अनु मान्य लाभ हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण क्रम में सहायक समाहर्ता श्री समीर सौरभ उप विकास आयुक्त श्री अखिलेश कुमार सिंह अनुमंडल पदाधिकारी,अरेराज आदि उपस्थित थें।