भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित।

Bihar National News Politics

मुजफ्फरपुर/ बंदरा : भाजपा बंदरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल के पूर्व महामंत्री संजय कुमार ठाकुर को बिहार प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्य समिति सदस्य एवं रविशंकर कुशवाहा को भाजयुमो के बिहार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत होने पर यह सम्मान समारोह मंडल के महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी के रामपुरदयाल आवास पर आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा द्वारा विधि प्रकोष्ठ के कार्य समिति सदस्य संजय कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया वहीं मंडल के महामंत्री विमल किशोर त्रिवेदी द्वारा भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रविशंकर कुशवाहा को अंगवस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज सिंह, विधान सभा विस्तारक मदनमोहन झा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार के साथ सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *