मानव सभ्यता के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक, है तभी हम जीवित रह पाएंगे।

मानव सभ्यता के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक, है तभी हम जीवित रह पाएंगे।

Bihar West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, वकीलुर रहमान खान, बेतिया: रेड क्रॉस जिला शाखा द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्राम प्रगति संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये पौधों का रेड क्रॉस परिसर में रोपण किया गया। पौधरोपण कर रहे रेड क्रॉस के वाईस-चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद, प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, आजीवन सदस्य लालबाबु प्रसाद, जगदेव प्रसाद, विनय कुमार, क्षितिज व्यास ने कहा कि मानव सभ्यता के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है। इसलिए पौधरोपण बहुत जरुरी है।

पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य व पर्यावरणसाथी संजय कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जरूरत हैं, हमारे जीवन के आधार हैं। इसी से हमें फल, सब्जियाँ, अनाज, कपड़े, औषधि, लकड़ी आदि के साथ जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है। इस अवसर पर बैरिया के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी संजय कुमार की विशिष्ट उपस्थिति रही। पौधरोपण कार्यक्रम के सफल संपादन में रेड क्रॉस के सक्रिय स्वयंसेवक इमरान कुरैशी, विकास कुमार, राकेश कुमार व कर्मी महेन्द्र चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *