अन्नदाता भगवान किसान के साथ अन्याय नही होने देगी आम आदमी पार्टी।

अन्नदाता भगवान किसान के साथ अन्याय नही होने देगी आम आदमी पार्टी।

Bihar East Champaran Politics

मोतिहारी: मोदी सरकार के द्वारा राज्यसभा में तिन किसान विरोधी कानून पारित किए गए।भाजपा के पास वोटिंग बहुमत न होते हुए भी लोकतंत्र और संविधान की हत्या करके ये काले कानून पास कर दिए हैं।

वही आप सांसद संजय सिंह सदन में इसका खुला विरोध के दौरान सरकार की साजिस द्वारा तानासाही रवैये अपनाते हुए मार्शल्स के जरिये बाहर करवा दिया गया। संजय सिंह समेत विरोध करने वाले 8 सांसदों को ससपेंड कर दिया गया।

जिसको लेकर पूर्वी चंपारण जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा के अध्यक्ष्ता में जिला मुख्यायल के मुख्य द्वार बरियारपुर चौक पर हुई विरोध प्रदर्शन में जिला सचिव वकील सिंह, जिला मुख्य वक्ता प्रभुनाथ सिंह, अनुशासन समिति अध्यक्ष गमा अंसारी, CYSS अध्यक्ष पवन प्रियदर्शी, बरियार पंचायत सुनील कुमार एव कई कार्यकर्ताओ द्वारा इस किसान विरोधी बिल का खुला विरोध किया।

आगे श्री सिन्हा ने कहाँ भाजपा सरकर किसानों की आवाज को दबाना चाहती हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर अन्नदाता भगवान किसानो के साथ अन्याय नही होने देगा। सड़क से लेकर संसद तक हर जगह आम आदमी पार्टी इन काले कानून का विरोध तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार इस बिल को वापस नही लेती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *