भारतीय जनता पार्टी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

भारतीय जनता पार्टी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।

Bihar Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर/बंदरा : भारतीय जनता पार्टी के बंदरा मंडल द्वारा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गयी। रामपुरदयाल शक्ति केंद्र में मंडल के किसान मोर्चा के महामंत्री मनोरंजन कुमार के आवास पर सर्व प्रथम पंडित दीनदायाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनको भाजपा का प्रेरणास्रोत बताया। मौके पर मंडल महामंत्री अशोक सिंह, बिमल किशोर त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी बैद्यनाथ पाठक, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा० श्यामकिशोर कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। महामंत्री अशोक सिंह ने बताया की मंडल के सभी बूथो पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भावपूर्ण तरीके से मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *