पूर्वी चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव,2020 में महिला कर्मी को चुनाव कार्य से मुक्त करने के लिए शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधकारी को आवेदन दिया है, आगे उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिका को पहली बार चुनावी कार्य में लगाया गया है, इसमें भी बहुत शिक्षिका को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है।
महिला शिक्षिका को पहली बार चुनाव कार्य संपादित करने में बहुत परेशानी है, क्योंकि उनके सामने पारिवारिक समस्या के साथ कई परेशानी है। वही जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किए है कि मोतिहारी जिले में दो चरणों में चुनाव है आवश्यकता नुसार पुरुष शिक्षकों को दोनों चरणों में चुनावी कार्य में लगा कर महिला शिक्षिका को चुनावी कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया है। साथ ही उक्त मांग के समर्थन में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, घोड़ासहन शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह ,संतोष सिंह, विकास कुमार यादि सामिल है।