राजस्व शिविर का आयोजन कर जिले के भूमिहीन रैयतों के बीच 1027 बंदोबस्ती पर्चा का हुआ वितरण।

राजस्व शिविर का आयोजन कर जिले के भूमिहीन रैयतों के बीच 1027 बंदोबस्ती पर्चा का हुआ वितरण।

Bihar West Champaran
राजस्व शिविर का आयोजन कर जिले के भूमिहीन रैयतों के बीच 1027 बंदोबस्ती पर्चा का हुआ वितरण।

जिलाधिकारी द्वारा पिपरासी प्रखंड अंतर्गत सेमरा, लबेदाहा एवं डुमरी पंचायत के 141 भूमिहीन रैयतों को सौंपा गया बंदोबस्ती पर्चा।

*समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी।*

आज का दिन ऐतिहासिक, ऐसे ही सुदूरवर्ती इलाकों के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचायी जाएगी विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाएं।

बेतिया: न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान। समूचे पश्चिमी चम्पारण जिले के सभी प्रखंड परिसरों में आज राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में भूमिहीन रैयतों के बीच अभियान बसेरा के तहत कुल-1027 बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया है। रैयतों के बीच कुल 33 एकड़ 65 डिसमिल भूमि का वितरण कराया गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया द्वारा जिले के अंतिम छोर पर अवस्थित पिपरासी प्रखंड परिसर में सेमरा, लबेदाहा एवं डुमरी पंचायतों के भूमिहीन रैयतों के बीच कुल-141बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, पश्चिमी चम्पारण, निदेशक, डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बगहा, बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वालों में जरीना देवी, मुन्नी खातून, राधिका देवी, मीना देवी, गीता देवी, रामचंद्र राम, चम्पा देवी, सोना देवी, दरोगा राम, मुन्ना गोड़, विनोद गोड़, रमेश बिन आदि रैयतों के नाम शामिल हैं।

राजस्व शिविर में लाभुक रैयतों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज इस सुदूरवर्ती इलाके में बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सुदूरवर्ती समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन, प्रखंड/अंचल प्रशासन कृतसंकल्पित है। सभी योग्य व्यक्तियों को विभिन्न लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिले को विकास के पथ पर तीव्र गति से ले जाने हेतु सभी को समन्वित प्रयास करना होगा। इस कार्य में आम जनमानस का सहयोग भी अपेक्षित है। आप सभी के प्रयास से पश्चिमी चम्पारण को बेमिसाल जिला बनाना है। साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए भी बेहतर कार्य करना है ताकि भविष्य में उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सभी संकल्प लें तथा इस दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को चुनौती के रूप में लेते हुए सरकार, जिला प्रशासन द्वारा इसकी रोकथाम हेतु बेहतर कार्य किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब स्वदेशी वैक्सीन आ गयी है और यह पूर्णरूपेण सुरक्षित है। प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर तथा अन्य फ्रंटलाइन वर्कर को टीका दिया गया है। यह टीका पूरी तरह सेफ है। जब आपकी बारी आएगी तो सभी टीका अवश्य लेंगे। साथ ही सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल यथा आपस में 02 गज की दूरी, चेहरे पर मास्क अथवा फेस कवर अनिवार्य रूप से पहने। अपने हाथों सहित आसपास के परिवेश को अच्छे तरीके से साफ करते रहें।

अपर समाहर्त्ता, श्री नंद किशोर साह ने कहा कि जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में आज समूचे जिले में भूमिहीन रैयतों के बीच बंदोबस्त पर्चा का वितरण कराया जा रहा है। जिले के अन्य भूमिहीन रैयतों के बीच भी बंदोबस्ती पर्चा का वितरण कराया जाएगा। इस हेतु प्रत्येक माह में सभी प्रखंड परिसरों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि दी जाने वाली भूमि की जमाबंदी करा दी गयी है। सभी रैयत अविलंब लगान की रसीद कटा लेंगे। इस संदर्भ में किसी भी रैयत को कोई परेशानी हो तो तुरंत संबंधित कार्यालय में संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *