सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट
बेतिया /सिकटा- स्थानीय .प्रखंड के झखरा बैशखवा पंचायत के नुनिअवा टोला रामजानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। आचार्य नन्दलाल पाण्डेय ने विधिवत वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ हनुमानजी के लिए ध्वज गड़वाया। बतौर यजमान महायज्ञ के आयोजक अयोध्या से पहुंचे शत्रुधन दास, रामबाबू कुशवाहा, जनार्दन गिरी आदि शान्ति की स्थापना की कामनाओं के साथ ध्वज को गाड़ें।
महायज्ञ पूजान के प्रारंभिक व्यवस्था कमिटी के अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष प्रेम यादव, सचिव जयप्रवेश यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गिरी, कार्यकारिणी के मुन्नी यादव आदि ने बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ को लेकर 23 मार्च को कशलयात्रा निकलेगा। वही पूणार्हूति एक अप्रैल को होना है। इसके पहले चरण में ध्वजारोहण किया गया है।
इसके बाद महायज्ञ के कार्यों में गति आयेगी। यह महायज्ञ धर्मनिरपेक्षता का मिशाल बनेगा। महायज्ञ के मुख्य अतिथि लौरिया विधायक विनय बिहारी को बनाया गया है। इसमें बच्चों व श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजन के भरपूर प्रबंध किया गया है। वही बुजूर्गों को विद्वानों के प्रवचन भी सुनने का मौका मिलेगा। महायज्ञ के लिए यज्ञशाला का रंगरोगन व मंदिर परिसर की साफसफाई का काम आरम्भ कर दिया गया है। मौके पर सरपंच नथूनी साह, पूर्व मुखिया शेषनाथ कुशवाहा, इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष कख्तर इमाम, रूस्तम अली, मुन्ना अंसारी आदि सैकड़ों महायज्ञ श्रद्धालु मौजूद थे।