लौरिया विसुनपुरवा टोल प्लाजा  अब न ए संवेदक के हाथ  में।गया के राजेंद्र सिंह को मिली जबाबदेही।

लौरिया विसुनपुरवा टोल प्लाजा अब न ए संवेदक के हाथ में।गया के राजेंद्र सिंह को मिली जबाबदेही।

Bettiah Bihar West Champaran

अभी भी टोल प्लाजा पर मुल सुविधा का है घोर अभाव।

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

बेतिया / लौरिया /डीजल व पेट्रोल बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि यानी एक अप्रैल से एनएच्एआई ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही हाइवे पर यात्रा करना अब महंगा हो गया है। कार जीप जैसे हल्के वाहनों से 30 लिया जाएगा,जबकि एल सीवी, एल जी वी वाहन चालको को 50 रुपया देना होगा।

वही मिनी ट्रक को 110 देना होगा। जबकि बस ट्रक व छः चक्के वाले को 120 देना होगा। इधर ओवर साइज वाहन से 125 लगेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया की फ़ास्ट टैग नही रहने पर जो वर्तमान चार्ज है उसका दोगुना चार्ज लगेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मासिक पास के रुप मे 315 लिया जायेगा। वही उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

इसकी जानकारी टोल नाका के प्रबंधक संतोष सिंह ने दी। वही जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल से विसुनपुरवा टोल प्लाजा के चार्ज गाया के राजेंद्र सिंह को मिली है। (एनएच्एआई) पिछले वर्ष की भांति इस नए वित्तिय वर्ष में भी बदलाव कर टोल टैक्स में बृद्धि कर दी है। इसी क्रम में लौरिया स्थित विसुनपुरवा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी होने से टोल प्लाजा से होकर बिहार से यूपी गुजरने वाली वाहन स्वामियों के जेब ढीली करनी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *