लौरिया के बगही अदालत हुसैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में अफ्तार पार्टी का आयोजन।

लौरिया के बगही अदालत हुसैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में अफ्तार पार्टी का आयोजन।

Bettiah Bihar West Champaran
लौरिया के बगही अदालत हुसैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में अफ्तार पार्टी का आयोजन।

न्यूज़ ब्यूरो वकीलुर रहमान खान,

बेतिया /लौरिया प्रखंड के बगही अवस्थित अदालत हुसैन उत्क्रमित विद्यालय में सोमवार को अफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। अफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी तबरेज के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में रोजेदारों के साथ हिन्दू भाईयों ने भी भाग लिया। सब ने एक साथ मिलकर अफ्तार कर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

मोहम्मद तबरेज ने कहा कि देवराज की खुबसूरती है कि यहाँ सभी धर्मों के लोग दिल से दिल मिलाकर रहते हैं। दोनों संप्रदायों के लोग एक दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होते हैं। इस इफ्तार कार्यक्रम में बच्चों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर देऊरवा पंचायत के सरपंच, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रतिनिधि जिला परिषद आशुतोष मल्ल, अदालत हुसैन के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार,श्यामानंद राम,रिजवानुल कमर उर्फ (कप्तान) सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *