बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!
मझौलिया (पश्चिमी चंपारण) विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जदयू द्वारा प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवं जागरूकता मार्च मंगलवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में निकाला गया। उक्त सतर्कता एवं जागरूकता मार्च प्रखंड मुख्यालय से लेकर स्थानीय उच्च विद्यालय तक निकाला गया। जो एक सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि देश का भविष्य नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित रहेगा।
केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा साजिश के तहत राज्य की निर्वाचित सरकारों को गिराने का षडयंत्र रचती है। यह दंगाई पार्टी है। जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ मुकेश कुमार कुशवाह समेत
जदयू नेताओं ने जोरदार शब्दों में कहा कि देश का भविष्य नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुत्र नीतीश कुमार के हाथों में देश की बागडोर सौंपना है। इसके लिए जन जन तक विकास पुत्र नीतीश कुमार के विकास कार्यों को पहुंचाना है तथा भाजपा की साजिश को उजागर करना है।
सतर्कता एवं जागरूकता मार्च में दूधनाथ सिह निकु पटेल संदीप पटेल नंदू पटेल आफताब आलम जितेंद्र भारती सुदर्शन भारतीव्यास पटेल बिट्टू पटेल आदि शामिल थे।