पश्चिम चंपारण के लोकप्रिय जननेता सुनील कुशवाहा सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में हुए शामिल

पश्चिम चंपारण के लोकप्रिय जननेता सुनील कुशवाहा सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में हुए शामिल

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की‌ ब्यूरो रिपोर्ट!

लौरिया‌‌( पश्चिमी चंपारण) जन सुराज संगठन में पश्चिम चंपारण के लौरिया विधान सभा के लोकप्रिय जननेता सुनील कुशवाहा ने प्रशांत किशोर की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कि। प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित होकर सभी सदस्यों ने पश्चिम चंपारण ही नही अपितु पूरे बिहार में जन सुराज अभियान को घर-घर पहुंचा कर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का प्रण लिया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शॉल ओढ़ाकर इन्हें जन सुराज के संस्थापक सदस्य के रूप में जोड़ा। इस दौरानमीडिया सुनील कुशवाहा ने कहा कि मैं प्रशांत किशोर जी की बिहार को लेकर सोच से प्रभावित हूं इसलिए संगठन की मजबूती के लिए जन सुराज में शामिल हुआ हूं, ताकि व्यवस्था परिवर्तन कर नये बिहार की परिकल्पना को सरकार कर सकें।
*स्वतंत्रता सेनानी एवं लौरिया विधायक स्वर्गीय श्री शंभू नारायण जी के पौत्र हैं सुनील कुशवाहा*
सुनील कुशवाहा स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लौरिया विधायक स्वर्गीय श्री शुभ नारायण प्रसाद जी के पोते हैं। अपने सामाजिक छवि के कारण सुनील कुशवाहा लगातार पंचायती राज चुनावों में जीत हासिल करते आ रहे हैं। जोगापट्टी प्रखंड में अपनी लोकप्रियता के कारण सुनील जी लगातार प्रखंड प्रमुख या मुखिया के पद पर रह कर जनता की सेवा में लंबे समय से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *