भारत जोड़ो अभियान और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत मोदी सरकार हटाओ देश तथा संविधान बचाओ को लेकर हुई बैठक।

भारत जोड़ो अभियान और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत मोदी सरकार हटाओ देश तथा संविधान बचाओ को लेकर हुई बैठक।

Bettiah Bihar West Champaran

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)
भारत जोड़ो अभियान और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान बिहार द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार हटाओ,देश तथा संविधान बचाओ के लिए आज “नागरिक समाज और संगठनों का फर्ज” विषय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पश्चिम चम्पारण जिला कार्यालय “बलिराम भवन” में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो . समशुल हक तथा संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया। विषय प्रवेश सामाजिक कार्यकर्ता सह जे पी सेनानी पंकज ने किया।
कार्यशाला को प्रदेश संयोजक शाहिद कमाल, भारत जोड़ो अभियान, सुशील , लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान, प्रभुराज नारायण राव, माकपा के बिहार राज्य सचिव मंडल ,ओमप्रकाश क्रांति, भाकपा जिला सचिव , विधायक कामरेड बीरेंद्र गुप्ता,महिला नेत्री सुरैया शहाब, अध्यक्षा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, प. चम्पारण, कारू भाई, राष्ट्र सेवा दल व नेता बोधगया भूमि आंदोलन, अवधेश , सामाजिक कार्यकर्ता, कामायनी, महिला नेत्री, राजद के अमजद खां, गोरख मस्ताना , देवी दयाल प्रसाद , अजय कुमार , आलमगीर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में भारत के संविधान पर शासक वर्ग के द्वारा ही खतरा पैदा कर दिया गया है । संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोकतंत्र खतरे में है। संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से मोदी सरकार काम कर रही है। 146 सांसदों को लोकसभा से निकाल कर तानाशाही का मिशाल कायम किया है। देश में लगातार गलत तथ्यों को परोसने का काम किया जा रहा है ऐसी स्थिति में देश में संविधान की रक्षा और लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत है ।कार्यशाला में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि आज मोदी सरकार को गद्दी से हटाए बगैर देश का संविधान सुरक्षित नहीं रह सकता । इसीलिए विपक्ष की “इंडिया “गठबंधन को मजबूती के साथ समर्थन करते हुए मोदी को गद्दी से हटाना है ।तभी देश , संविधान और लोकतंत्र बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *