लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने किया सम्मानित!
क्रिकेटर कपिलदेव और कवि रहे मौजूद!
बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौरिया ( पश्चिमी चंपारण)
लौरिया में जन्मे जिले के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डाo सुरेश प्रसाद होमियोपैथिक विभुषण सम्मान 2023 से सम्मानित हुये है |यह सम्मान उन्हें होमियोपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के कारण दिया गया है |पुरे देश में यह सम्मान 50 चिकीत्सको को मिला है जिसमे सुरेश प्रसाद भी एक हैं |वे नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत भी हैं |
बतादे कि बर्नेट होमियोपैथिक जो होमियोपैथिक दवा बनाने का कार्य करती है होमियो रिवोल्युसन 2023के अन्तर्गत लखऩऊ के इंदिरा गांधी संस्थान गोमती नगर लखऩऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस पुरस्कार को दिया था |जिसमें केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कवि व कथाकार कुमार विश्वास पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम इंदिरा गांधी संस्थान के जुपिटर हौल में सम्पन्न हुआ | इसके पहले भी डा सुरेश प्रसाद को होमियो लिजेण्ट पुरस्कार नागपुर में मिल चुका है |उनके इस उपलब्धि से नगर पंचायत में खुशी का माहौल है |नगर पंचायत सभापति सीता देवी ने उन्हें बधाई देते हुये बताया कि डा सुरेश प्रसाद लौरिया नही जिले के टौप होमियोपैथिक चिकित्सकों में एक है |उनके पास राज्य के विभीन्न कोनो से मरीज आते हैं और स्वास्थ्य लाभ पाते हैं |