नगर पंचायत लौरिया में दो पैक्स लौरिया एवं मरहिया में दो अलग अलग सीटों पर होंगे चुनाव। बीडीओ।
पच्चीस जुलाई को होगा मतदान।
पच्चीस जुलाई के शाम में ही मतगणना होगी।
नगर पंचायत लौरिया में चार बुथ एवं पकड़ी मरहिया पैक्स में भी चार बुथ बनाए गए हैं।
अध्यक्ष पद हेतु पंद्रह हजार तो प्रबंध कार्यकारणी सदस्य हेतु पांच हजार रुपए खर्च चुनाव मद में खर्च कर सकेंगे।
लौरिया से राजा मिश्रा के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
लौरिया (पच्छिम चम्पारण)
नगर पंचायत लौरिया के अंतर्गत लौरिया पैक्स एवं मरहिया पैक्स में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई
है!बीते तेईस मई को प्रारुप मतदाता सुचि का प्रकाशन किया जा चुका है।
जिसमें लौरिया पैक्स में 2736एव मरहिया पैक्स में 2798मतदता अपने मत का करेंगे उपयोग।
पैक्स चुनाव तिथि निर्धारित हो चुके हैं प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने हेतु कटिबद्ध है।
इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जगदीश राम द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
लौरिया नगर पंचायत में पचचीस जुलाई को होगा दो पैकसो में मतदान
वहीं लौरिया नगर पंचायत में दो पैकसो के चुनाव में लौरिया पैक्स में वर्तमान वार्ड पार्षद की पुत्रवधू एवं निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु की पत्नी सुमन कुमारी अपने पति की सीट बचाने को मैदान में उतरी है।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल कुमार व उनके पिता विनोद साह चुनाव मैदान में पहली बार भाग्य आजमा रहे हैं।
वहीं मरहिया पैक्स से नगर पंचायत लौरिया के उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी के पौत्र रघुराज प्रताप सिंह उर्फ नेहाल पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और उनका सामना पुर्व मुखिया एवं पुर्व पैक्स अध्यक्ष सगीर मियां से आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं।