मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेल खण्ड पर गुलाब नगर रेलवे ढाला के समीप रील बनाने के चक्कर में दो युवको की हुई घटना स्थल पर ही हुई मौत ।
साठी से कृष्ण कुमार राय के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
साठी(पच्छिम चम्पारण) रील बनाने के चक्कर में दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी घटना शुक्रवार की सुबह 8:40 की बताई जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अमृत भारत ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की तरफ जा रही थी इसी दौरान दो अज्ञात युवक मोबाइल से गुलाब नगर रेलवे ढाला एवं साठी स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास रील बना रहे थे इसी दौरान फौजी ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की तरफ जाने वाली आ गई दो ट्रैक पर विपरीत दिशा से ट्रेन आता देख युवक घबरा गए और अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए दोनो का शव क्षत विक्षत अवस्था में हो गया घटना की सूचना पर सैकड़ो की की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे का जन सैलाब शव को देखने लिए उमड़ पड़ा इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर भागे इस संदर्भ में साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मेमो के माध्यम से जीआरपी बेतिया को दे दी गई है मामले की छानबीन की जा रही है घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह के चर्चाएं हैं वहीं रेल बनाने के चक्कर में आखिरकार दो युवकों ने अपनी जान गवा दी
