घर में लगी आग आग से झुलस कर एक सात वर्षीय बच्ची की हुई मौत।
वहीं स्थानीय लोगों ने दो बच्चियों को बचाया।
साठी से कृष्ण कुमार राय के सहयोग से बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट।
साठी(पच्छिम चम्पारण) लौरिया प्रखंड के धोबनी धर्मपुर पंचायत अंतर्गत धोबनी गांव के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे लगभग अचानक आग लगने से एक 7 वर्षिय बच्चा जलकर मर गया है वही दो बच्चों को ग्रामीणों के अथक प्रयास से बचा लिया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है ग्रामीण प्रवेज आलम, जमील अख्तर, सब्बू आलम ,जैनुल ,रफी आलम ने बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे धोबनी वार्ड नंबर आठ निवासी अशरफ अली के घर में आग लगी है आग देखते देखते भयानक रूप ले लिया फूस की झोपड़ी में बिछावन पर तीन बच्चे एक साथ सोए थे ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो मासूम बच्चों को किसी तरह से जान जोखिम में डालकर बचाया गया जबकि 7 वर्षीय बालक आयान आलम जो की कंबल ओढ़ कर सोया था बुरी तरह से जलकर मर गया घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन छोटा बच्चा अयान आलम जिंदगी की बाजी हार गया सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया लाल बहादुर ने बताया कि भारी मुस्क्कत के बाद दो बच्चों को बचाया गया है वहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी आग में एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है मुखिया द्वारा घटना की सूचना अंचल अधिकारी लौरिया स्थानीय विधायक विनय बिहारी एवं बिजली विभाग के जेई को दे दी गई है इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बेतियां भेज दिया गया है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रतेर कार्रवाई की जा रही है घटना के कारण आग लगने से बताया जा रहा है
