UPSC में AIR 301 को लेकर विवाद, दो छात्राओं ने किया दावा एक है बिहार की और दूसरा उतर प्रदेश की 

UPSC में AIR 301 को लेकर विवाद, दो छात्राओं ने किया दावा एक है बिहार की और दूसरा उतर प्रदेश की 

Bihar Latest National News Patna Uttar Predesh

UPSC में AIR 301 को लेकर विवाद, दो छात्राओं ने किया दावा एक है बिहार की और दूसरा उतर प्रदेश की

प्रधान संपादक: ललन कुमार सिन्हा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेरिट सूची में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 301 पर दर्ज नाम आकांक्षा सिंह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस रैंक पर बिहार और उत्तर प्रदेश की दो अलग-अलग छात्राओं ने दावा कर दिया है। संयोग की बात यह है कि दोनों का नाम आकांक्षा सिंह ही है।
मामले की पड़ताल के दौरान दैनिक भास्कर द्वारा दोनों अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के इंटरव्यू कॉल लेटर पर रोल नंबर 0856794 दर्ज है। एडमिट कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने पर भी यही रोल नंबर सामने आता है, जिससे दस्तावेज सही प्रतीत होते हैं।
वहीं बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने अपना प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड दिखाया, जिस पर भी रोल नंबर 0856794 अंकित है। हालांकि जब एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन किया गया, तो उसमें 085659 रोल नंबर दिखाई दिया।
इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या UPSC की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने में कोई तकनीकी त्रुटि हुई है या फिर किसी दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर UPSC की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *