प्रखंड मुख्यालय लौरिया ब्लॉक चौक पर नवर्निवाचीत एमएलसी भीष्म सहनी को जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

प्रखंड मुख्यालय लौरिया ब्लॉक चौक पर नवर्निवाचीत एमएलसी भीष्म सहनी को जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Bihar Politics West Champaran

ब्यूरो रिपोर्ट, बेतिया: एमएलसी पद पर चुने जाने के बाद पहली बार गृह जिले में भीष्म सहनी का स्वागत किया गया भीष्म साहनी एक साधारण से कार्यकर्त्ता से एमएलसी पद तक अपनी दल में पुरी इमानदारी व निष्ठा के साथ जुड़े रहे।
निर्विरोध चुने जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष हैं वही जदयू के नोनीया संघ के नेता कैलाश महतो ने बताया कि पार्टी एक स्वच्छ व ईमानदार ब्यक्ति को चुना है।

साथ ही उन्होंने बताया कि भीष्म साहनी कर्मठ एव ईमानदार नेता हैं, हमेशा से गरीब एव असहायों की सेवा करना इनका फिदरत रही है। वही एमएलसी भीष्म साहनी ने बताया कि बहुत ही संघर्ष करने के बाद आज इस मुकाम तक पहुँचा हूँ। जिसका सारा श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है।
आगे उन्हों ने बताया कि यह हमारी जीत नही बल्कि जदयू के सम्पूर्ण कार्यकर्ताओ की जीत है।

आज जो मुझे पद प्रतिष्ठा मिली है, सब जनता की सेवा का फल है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की जनता का सेवा करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उसे हर हाल में पूरा करने का कोशिश करूंगा। मौके पर राटा दुबे प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कनैहया कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, विक्रम शर्मा, कैलाश महतो, नरेश ठाकुर, हेवचल ठाकुर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *