जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष बनें निखिल भारती।

जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष बनें निखिल भारती।

Bihar Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर : युवा समाज सेवी निखिल भारती उर्फ शुभम राज को जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति के मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनका मनोनयन युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिशा निर्देश पर युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा किया गया है।

Jनिखिल भारती वर्ष 2017 में जन अधिकार पार्टी (जाप) अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सेवा एवं काम तथा उनके सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे और उन्हें मुजफ्फरपुर जिले में युवा शक्ति का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इनके कार्यकुशलता, कार्यक्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए इनको अब जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

युवा शक्ति का जिलाध्यक्ष बनने पर निखिल भारती ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व में मैंने पार्टी की सेवा की थी उसी तरह से आगे भी सेवा करता रहूंगा। इन्होंने पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर जाप के प्रदेश महासचिव रानू नीलम शंकर, जिला अध्यक्ष प्रमोद राय, महेश ठाकुर चकोर, अंकित पीयूष इत्यादि लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *