तमिल नाडु की लड़की सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव से पुलिस ने किया बरामद!

तमिल नाडु की लड़की सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव से पुलिस ने किया बरामद!

Bettiah Bihar West Champaran सिकटा

सिकटा संवाददाता अमर कुमार की रिपोर्ट!*

सिकटा( पश्चिमी चंपारण) तमिलनाडु से प्रेम प्रसंग में भागी एक लड़की को थानाक्षेत्र के बेहरा गांव से तमिलनाडु की पुलिस सिकटा पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार बेहरा गांव के भुअर राम का पुत्र संतोष कुमार तमिलनाडु के साम्बव खदराई में मजदूरी का काम करता था।

वही पर इसको इश्क का बुखार चढ़ा।पविना नाम की लड़की से नैना चार होने के बाद यह लड़की को करीब दो माह पूर्व भगा कर अपने घर  बेहरा लाया।इसबीच लड़की की माँ राजामाता तेनाम्मल ने अपनी लड़की के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमे संतोष कुमार को नामजद किया गया था।इस बाबत तमिलनाडु के साम्बव खदराई थाने में कांड संख्या 219/2022 दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार बाद में लड़की ने दूरभाष पर अपने परिजनों को बताया कि यहाँ पर हमको खाने और सोने की दिक्कत है।इसकी खबर परिजनों ने तमिलनाडु की पुलिस को दिया। वहीं शनिवार को तमिलनाडु की पुलिस और सिकटा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई कर लड़की को बरामद कर लिया।उधर लड़का फरार हो गया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि लड़की को तमिलनाडु के सांवव खदराई के एसआई एल राजेन्द्र व उनके टीम को सौप दिया गया है।

पुलिस टीम के साथ लड़की की माँ भी आई हुई थी। zsतमिलनाडु से प्रेम प्रसंग में भागी एक लड़की को थानाक्षेत्र के बेहरा गांव से तमिलनाडु की पुलिस सिकटा पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार बेहरा गांव के भुअर राम का पुत्र संतोष कुमार तमिलनाडु के साम्बव खदराई में मजदूरी का काम करता था।वही पर इसको इश्क का बुखार चढ़ा।पविना नाम की लड़की से नैना चार होने के बाद यह लड़की को करीब दो माह पूर्व भगा कर अपने घर  बेहरा लाया।इसबीच लड़की की माँ राजामाता तेनाम्मल ने अपनी लड़की के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमे संतोष कुमार को नामजद किया गया था।इस बाबत तमिलनाडु के साम्बव खदराई थाने में कांड संख्या 219/2022 दर्ज है।मिली जानकारी के अनुसार बाद में लड़की ने दूरभाष पर अपने परिजनों को बताया कि यहाँ पर हमको खाने और सोने की दिक्कत है।इसकी खबर परिजनों ने तमिलनाडु की पुलिस को दिया। वहीं शनिवार को तमिलनाडु की पुलिस और सिकटा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई कर लड़की को बरामद कर लिया।उधर लड़का फरार हो गया है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि लड़की को तमिलनाडु के सांवव खदराई के एसआई एल राजेन्द्र व उनके टीम को सौप दिया गया है।पुलिस टीम के साथ लड़की की माँ भी आई हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *