अमवा मन में बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू सैलानियों को करेगा आकर्षित।

अमवा मन में बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू सैलानियों को करेगा आकर्षित।

Bettiah Bihar West Champaran
अमवा मन में बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू सैलानियों को करेगा आकर्षित।

बहुत तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण का कार्य।

थिमेटिक डिजाईन में बनायी गयी है महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा।

जिलाधिकारी द्वारा वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लिया गया जायजा।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की ब्यूरो रिपोर्ट,

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज अमवा मन में पर्यटन दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का अमवा मन पहुंचकर जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले में पर्यटन की अपार संभावना है। इसी कड़ी में अमवा मन का सौदर्यीकरण एवं ग्राउंड वाटर स्पोर्टस की व्यवस्थाएं कराई गई हैं। अक्टूबर माह से पुनः अमवा मन पार्क को आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा, इसके पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में अमवा मन में काफी लोगों के इकठ्ठा होने की संभावना है, जिनके व्यवहार हेतु पार्किंग एरिया तो चिन्हित कर लिया गया है, किंतु इसकी लेवलिंग आवश्यक है, ताकि वाहन पार्किंग करने में असुविधा ना हो। जिला पदाधिकारी के द्वारा लेवलिंग का कार्य उच्च गुणवत्ता वाले सामग्रियों से कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कैफेटेरिया एरिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निदेश दिया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से कैफेटेरिया के चारों ओर ग्रील अधिष्ठापित कराई जाय तथा पर्याप्त रोशनी हेतु शीशा भी लगाया जाय। कार्यकारी एजेंसी के कर्मी द्वारा बताया गया कि कैफेटेरिया एरिया को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी के द्वारा मन के पानी के किनारे लगे लोहे के रेलिंग से सटे कुछ-कुछ दूरी पर आगंतुकों के व्यवहार हेतु बैठने का स्थान भी सृजित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सौदर्यीकरण हेतु थिमेटिक वाल का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य द्वार को भी आकर्षक रूप से निर्माण कराने हेतु निदेशित किया गया।

जेटस्की के समीप पेड़ के किनारे थिमेटिक डिजाईन में।आकर्षक बुद्ध की प्रतिमा बनायी गयी है। अमवा मन आने वाले पर्यटकों को यह काफी आकर्षित करेगी। जिलाधिकारी द्वारा इसकी सराहना की गयी।

उन्होंने कहा कि आगंतुकों के इंगेजमेंट के दृष्टिकोण से थिमेटिक वाल का निर्माण काफी आवश्यक है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के चारों ओर प्लांटेशन कराने की भी व्यवस्था की जाय। आकर्षण एवं पर्याप्त रोशनी हेतु चारों ओर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी ने पार्क में निर्मित सीढ़ी का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यहां फूटफॉल काफी अधिक होगी, इसलिए विधि-व्यवस्था एवं सुविधा हेतु सीढ़ी की ऊंचाई को कम कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पार्क में महिला एवं पुरूषों के व्यवहार हेतु पर्याप्त संख्या में प्रसाधान का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के व्यवहार हेतु पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम भी निर्माण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के व्यवहार हेतु भी पार्क में सुरक्षित एवं समुचित व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी के कर्मी को फर्नीचर का आंकलन कराते हुए उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत, कार्य प्रमंडल, बेतिया को एन.एच. से सटे गुजर रहे बिजली के तारों से सुरक्षा हेतु गार्ड वायरिंग भी कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री अनील कुमार, उप विकास आयुक्त, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, सहायक समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री अनील कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री रवि प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया श्री राजकुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *