मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित।

मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित।

Bettiah Bihar West Champaran

जिलाधिकारी द्वारा की गयी अंचलवार ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन की समीक्षा।

बेतिया से वकील रामायण खान की ब्यूरो रिपोर्ट!

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान बारी-बारी से अंचलवार ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित मामलों के निष्पादन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाय।

उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाय। 63 दिन से ज्यादा के म्यूटेशन मामले नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही लंबित मामलों को कैम्प मोड में अविलंब निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को जिलास्तर पर सम्मानित किया जायेगा। वहीं इस कार्य में लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि निदेशानुसार जिले में अभियान चलाकर एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामलों को निष्पादित कराया गया है। गौनाहा, ठकराहां, सिकटा, भितहां, मधुबनी, चनपटिया, बेतिया सदर, मझौलिया, लौरिया को और अधिक तीव्र गति से म्यूटेशन के मामले निष्पादित करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी द्वारा इस पर संतोष प्रकट किया गया कि मिशन में अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की गयी है। उन्होंने अपर समाहर्ता तथा सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी को शत-प्रतिशत म्यूटेशन के मामले निष्पादित करने हेतु निदेशित किया।

अंचलाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को आवश्स्त किया गया कि मिशन मोड में ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले निष्पादित कराये जा रहे हैं, आज भी बड़ी संख्या में म्यूटेशन के मामले निष्पादित कराने की प्रक्रिया चल रही है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि स्वयं एक-एक लंबित म्यूटेशन को देखें तथा त्वरित गति से निष्पादित करायें। ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित किये जा रहे कार्यों की प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय तथा कम उपलब्धि वाले अंचलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *