क्षेत्र में सुख समृद्धि शान्ति सौहार्द कायम रहे: सांसद।

क्षेत्र में सुख समृद्धि शान्ति सौहार्द कायम रहे: सांसद।

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया
क्षेत्र में सुख समृद्धि शान्ति सौहार्द कायम रहे: सांसद।

आस्था का केन्द्र बना बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर ।

हर हर महादेव ओम नमः शिवाय हर हर बम बम से गुंजित हुए  प्रखंड के शिवालय।

बेतिया से वकीलुर रहमान खान की न्यू रिपोर्ट!

मझौलिया (पश्चिमी चंपारण) शिव शक्ति के मिलन के प्रतिक पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित मेला का फीता काटकर बेतिया लोकसभा सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को महापर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र में सुख समृद्धि शांति संप्रदायिक सौहार्द की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में चौमुखी विकास हो रहा है। संसार में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है ।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र भिखारी सिंह मुखिया संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सरपंच शिवजी राम कमल मुखिया हरिशंकर शर्मा  जयप्रकाश प्रसाद गोलू श्रीवास्तव रूपेश सिंह  मंजीत कुमार श्रीवास्तव राजेश साह मनोज साह हरिलाल साह सहित पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बताते चलें कि अहले सुबह से ही प्रखंड के राजघाट अवहर कुरीया सरिस्वा समेत प्रखंड के सभी शिवालयों में  स्थानीय पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा में  भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी थी।

बिल्वपत्र अक्षत चंदन घी हल्दी आदि चढ़ाकर गंगाजल और दूध से अभिषेक किया गया।स्थानीय बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर आस्था का केन्द्र बना रहा।लखनऊ से आये जागरण कलाकारों द्वारा शिव पार्वती विवाह की भब्य बारात शोभा यात्रा और झाकी निकाली गई।

इसमें पूजन समिति के सदस्य प्रमोद कुमार साह राजेश साह जवाहिर साह गौतम कुमार प्रियांशु कुमार शत्रुघन कुमार गोलू कुमार  तारकेश्वर प्रसाद लालबाबु साह सीता कुमार गुड्डू शर्मा संजय कुमार सोनी संजय श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं अंचलाधिकारी सूरज कांत प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन थाना अध्यक्ष अभय कुमार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  महाशिवरात्री मेला शांति पूर्ण वातावरण में संपन कराया गया वही
देर संध्या तक प्रखंड के तमाम शिवालयों में हर हर महादेव ओम नमः शिवाय हर हर बम बम का जय घोष होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *