बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर हुआ मोटर साइकिल रैली आयोजित!

बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर हुआ मोटर साइकिल रैली आयोजित!

Bettiah Bihar West Champaran मझौलिया

बेतिया से वकील रहमान खान की यूरो रिपोर्ट!

मझौलिया( पश्चिमी चंपारण) बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर जनसहभागिता मोटरसाइकिल  रैली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में अलग अलग पंचायतों में  निकाली गई। पुलिस जन जन की ओर बढते कदम अभियान के तहत बाइक रैली कई गांवों का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने गांवों में बैठक आयोजित कर पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित खरने का संदेश दिया।

लोगो की समस्या सुनी गई।उनसे सुझाव भी लिए गए। इसी कड़ी में एस आई संजय कुमार ए एस आई संजय कुमार   भीम यादव दरोगा अनुज कुमार बसंत कुमार राजीव रंजन कुमार ने नौतन खुर्द मझौलिया अवहर कूरिया  आदि पंचायतों  का भ्रमण कर लोगों से संवाद का आदान प्रदान किया  गया।तथा दो पहिया वाहनों का जांच कर मोटरयान नियमों का पालन करने की अपील की वहीं थानाध्यक्ष अभय कुमार  ने कहा कि आप अपनी समस्याओं को खुलकर हमे बतायें।

उसका समाधान होगा। प्रत्येक कार्य दिवस को 11 बजे से एक बजे तक थाना से लेकर पुलिस मुख्यालय तक पदाधिकारी जन शिकायत सुनने के लिए उपलब्ध है। 24 घंटे डायल 112 पर आपराधिक,घटना,दुर्घटना,आगजनी,मेडिकल इमरजेंसी सम्बंधित शिकायत दर्ज कराकर राज्य भर में सहायता प्राप्त कर सकते है। महिलाएं निःसंकोच थाना में महिला हैल्प डेस्क का सहयोग ले सकती है। प्रत्येक शनिवार को थाना थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी जनता दरबार में भूमि सम्बंधित विवादों का निपटारा करते है। आप इसका लाभ ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *